तेंदुए से मालिक को बचाने में शेरू ने दी जान:शाहजहांपुर में निकला तेंदुआ; खेत में काम करने के दौरान किया मालिक पर हमला, बेजुबान ने अपनी कुर्बानी देकर बचाई जान

शाहजहांपुर3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेरू को तलाशते गांव के लोग। - Dainik Bhaskar
शेरू को तलाशते गांव के लोग।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक वफादार बेजुबान ने मालिक को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। खेत में काम करते समय मालिक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मालिक को खतरे में देख वफादार शेरू (कुत्ता) ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए पर हमला कर दिया। अपनी जान कुर्बान कर शेरू ने मालिक के शरीर पर एक खरोंच तक नहीं आने दी, लेकिन वो खुद को न बचा सका। मालिक को बचाने में कुत्ते ने अपनी जान दे दी। मालिक के लिए बेजुबान की ऐसी वफादारी देख पूरा परिवार उसकी मौत के गम में है। वहीं, गांव में भी लोग उसको याद कर दुखी हैं। घटना जिले के शेरूथाना पुवाया क्षेत्र के गोटिया गांव की है।

मालिक और तेंदुए के बीच खड़ा हो गया शेरू
गांव के अखिलेश अपने खेत में काम कर रहे थे। उसके साथ वफादार शेरू भी था। खेत में काम करने के दौरान झाड़ियों के पास से निकले तेंदुए ने अचानक मालिक पर हमलावर हो गया। इस बीच शेरू अपने मालक और तेंदुए के बीच खड़ा हो गया। शेरू अपने मालिक को बचाने के लिए जोर-जोर से भौंकने लगा। शेरू के भौंकने से तेंदुए अपनी जगह ठहर गया, इस बीच अखिलेश को वहां से निकलने का मौका मिल गया। अखिलेश खेत से सीधे गांव की ओर दौड़ा। थोड़ी देर बाद जब वो गांव वालों को लेकर दोबारा खेत पहुंचा, तो वहां न शेरू था, न ही तेंदुआ। मालिक ने यहां-वहां शेरू को तलाशने की बहुत कोशिश की पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शेरू का शिकार कर तेंदुआ गुम हो गया
शेरू के भौंकने से अखिलेश को गांव की ओर भागने का मौका मिल गया। लेकिन, जब वो गांव की ओर जा रहा था उसी समय तेंदुए ने शेरू पर झपट्‌टा मारकर उसकी जान ले ली। शेरू को मारने के बाद तेंदुआ उसको झाड़ियों की ओर लेकर भाग गया। तेंदुए के आने की खबर फैलने से गांव में दहशत का माहौल है।

अखिलेश ने खेत पहुंचकर शेरू को आवाज लगाई पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
अखिलेश ने खेत पहुंचकर शेरू को आवाज लगाई पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार संग गांव वाले दुखी
जब अखिलेश दोबारा खेत की ओर लौटा तो, उसके साथ गांव वाले हाथों में लाठी-डंडा लिए आगे बढ़े। अखिलेश ने खेत पहुंचकर शेरू को देखा, लेकिन वो कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद मालिक ने आवाज लगाई। जो आवाज सुनकर शेरू फौरन उसके पास आकर दुम हिलाने लगता था, इसबार वो आवाज के बाद भी नहीं आया। इसके बाद गांव वालों के साथ मिलकर मालिक ने शेरू को आसपास हर जगह तलाश किया, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंत में थक कर वो अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद अखिलेश ने परिवार को पूरी बात बताई। तेंदुए के हमले की बात सुनकर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने अखिलेश से उसका हाल पूछा। अखिलेश के ठीक होने की बात सुनकर उनकी जान में जान आई। इसके बाद उनको जब शेरू की वफादारी का पता चला तो, परिवार के हर सदस्य की आंखें छलक पड़ी। परिवार के दुख को देख गांव वाले भी गमगीन हो गए।

तेंदुए के गांव में होने की संभावना
तेंदुए के आने की खबर फैलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि, टीम को गांव में रवाना कर दिया गया है। झाड़ियों में तेंदुए के निशान भी मिले हैं, लेकिन उसके जाने के निशान नहीं मिले। इसलिए तेंदुए के गांव में होने की संभावना है। तेंदुआ अभी भी उसी झाड़ियों में छुपा हो सकता है। उन्होंने गांव वालों से खेतों में न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही हैं बहुत जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Top Cities