• Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Sushant Singh Father | Sushant Singh Rajput Suicide Case Today Latest Development Updates: Lawyer Vikas Singh On Mumbai Police

सुशांत सुसाइड केस:वकील का आरोप- मुंबई पुलिस रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी, इसलिए पटना में केस किया

मुंबई4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकार जान दे दी थी। - Dainik Bhaskar
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकार जान दे दी थी।
  • वकील विकास ने कहा- मुंबई पुलिस जांच दूसरी दिशा में ले जा रही, परिवार पर बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लेने का दबाव बनाया
  • सुशांत का परिवार शोक में था, इसलिए केस दर्ज कराने में करीब डेढ़ महीना लगा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सुशांत के पिता ने करीब 4 महीने पहले बांद्रा पुलिस के डीसीपी से रिया की शिकायत की थी, लेकिन उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, इसलिए यह केस पटना में दर्ज कराया गया।

रिया पर सुशांत के खिलाफ लंबी प्लानिंग करने का आरोप

विकास ने बताया कि सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया सुशांत को परेशान करती थी। वह सुशांत के माइंड पर कंट्रोल कर रही थी। वह उन्हें परिवार से बात नहीं करने देती थी। उसने पूरे परिवार को सुशांत से अलग कर दिया था। इस घटना के पीछे रिया की लंबी प्लानिंग थी। वह सारी मेडिकल फाइल लेकर चली गई थी। जब सुशांत अकेलापन महसूस कर रहे थे, तब रिया ने उनका फोन ब्लॉक कर दिया था।

मुंबई पुलिस पर जांच दूसरी दिशा में ले जाने का भी आरोप
विकास ने साफ किया कि सुशांत का परिवार शोक में डूबा था। मुंबई पुलिस उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी, इसलिए यह केस दर्ज कराने में करीब डेढ़ महीने लगे। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस परिवार पर यह दबाव डाल रही थी कि आप बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस इस जांच को दूसरी दिशा में ले जा रही है।

परिवार चाहता था कि पटना पुलिस पूरे मामले की जांच करे
विकास ने यह भी बताया कि सुशांत का परिवार इस केस की पूरी जांच पटना पुलिस से कराना चाहता था। पटना पुलिस को भी कुछ परेशानी थी। विकास ने इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा। इशारों में उन्होंने यह कहा कि यह केस मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही दर्ज हुआ है।

बिहार पुलिस ने रिया को पूछताछ का नोटिस नहीं दिया
पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी ने कहा- एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि किनसे पूछताछ होगी। सुशांत के पिता ने जिनका भी नाम दिया, उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी को भी पूछताछ का नोटिस नहीं दिया गया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सुशांत के पिता की शिकायत पर पटना के राजीव नगर पुलिस ने धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत रिया समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया है। इसके साथ पटना से 4 पुलिसवालों की टीम मुंबई पहुंच गई है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। एलजेपी नेता चिराग पासवान ने भी इस केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

सुशांत के पिता के 7 सवाल

  • सुशांत को 2019 के पहले तक कोई भी दिमागी बीमारी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद अचानक मानसिक रूप से बीमार कैसे हो गया?
  • यदि उसका इलाज चल रहा था तो हमसे लिखित या मौखिक मंजूरी क्यों नहीं ली गई, जो जरूरी है?
  • रिया के साथ सुशांत का इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या दवाएं दीं, वह भी इस साजिश में शामिल है?
  • मानसिक हालत नाजुक होने पर रिया ने उसका ठीक से इलाज क्यों नहीं कराया, वह सारे पर्चे साथ क्यों ले गई?
  • सुशांत के एक बैंक खाते में 17 करोड़ रुपए थे, जिनमें से सालभर में करीब 15 करोड़ निकाल लिए गए, ये पैसे किन खातों में गए?
  • सुशांत बॉलीवुड में नाम कमा चुके थे। ऐसा क्या हुआ कि रिया के आने के बाद उसे फिल्में ही मिलना बंद हो गईं?
  • दोस्त महेश के साथ सुशांत ऑर्गेनिक खेती के लिए केरल में जमीन देख रहा था, तब रिया ने उसे रोकने के लिए ब्लैकमेल किया?

सुशांत सिंह सुसाइड केस से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...
1. रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, संजय दत्त का केस लड़ चुके वकील से कानूनी मदद ले रही हैं

2. रिया चक्रवर्ती पर धोखाधड़ी की एफआईआर के बाद मुंबई पहुंची बिहार पुलिस, कंगना ने कहा-मौत से दो दिन पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हुई थी रिया

3. बेटे को कोई दिमागी परेशानी नहीं थी, रिया के संपर्क में आने पर अचानक क्या हुआ? जेवर-क्रेडिट कार्ड ले गई, खाते से भी 15 करोड़ निकाले गए​​​​​​​

खबरें और भी हैं...

Top Cities