ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कुशीनगरवृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भेंट की टीवी

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भेंट की टीवी

कुशीनगर। समाजसेवी व पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ प्रियेश त्रिपाठी ने अपना जन्मदिन...

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भेंट की टीवी
हिन्दुस्तान टीम,कुशीनगरWed, 17 Jan 2024 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर।
समाजसेवी व पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ प्रियेश त्रिपाठी ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में केक काटकर व मिठाई खिलाकर मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी को भोजन कराने के साथ फल और वस्त्र वितरित किया। आश्रम में एक टीवी भी भेंट किया। कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगो की सेवा ही कृतार्थ करती है। पूर्वांचल महोत्सव के आयोजक विनय राय ने कहा कि वृद्धजन के बीच डॉ त्रिपाठी का जन्मदिन मनाने का फैसला यह साबित करता है की वे लोगो के दर्द को समझते हैं। इसके बाद डॉ त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ सीएचसी कसया पहुंचे और मरीजों के बीच फल और वस्त्र वितरित किया। जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती मरीज व उनके तीमारदारों को भोजन कराया व वस्त्र वितरित किया। इस दौरान डॉ अवनीश त्रिपाठी, अभय कुंवर, सोनू जायसवाल, मातृकेश त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, सनम, अमन आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें