- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bhagwant Mann Vs Pearl Group; Punjab CM Bhagwant Mann On Pearl Group Inquiry
पर्ल कंपनी की जांच करा रहे CM:5.50 करोड़ निवेशकों से 60 हजार करोड़ हड़पे; पंजाब में 10 लाख लोगों से ठगी हुई
- कॉपी लिंक

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के निशाने पर अब पर्ल ग्रुप का फर्जवाड़ा आ गया है। सरकार ने इसकी हाई लेवल इन्क्वायरी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी CM भगवंत मान ने दी। मान ने कहा 'पंजाब के लोगों की खून पसीने की कमाई को लूट अरबों की चल-अचल संपत्ति बनान

प्रॉपर्टी की नीलामी कराएगी सरकार मान सरकार ने जांच को लेकर विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्ति लोढा कमेटी को सहयोग करेगी। जिसमें पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी को बेचकर निवेशकों को उनका रुपया वापस लौटाया जाएगा। लोढा कमेटी के पास करीब डेढ़ लाख निवेशक पहुंचे। जिसके बाद कमेटी ने पंजाब सरकार को पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी नीलाम करने को कहा था। इसको साल बीतने के बाद भी पिछली सरकारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
5.50 करोड़ निवेशकों को 60 हजार करोड़ का चूना पर्ल ग्रुप पर आरोप है कि उन्होंने पूरे देश में करीब 5.50 करोड़ लोगों से प्रॉपर्टी में निवेश कराया। इससे करीब 60 हजार करोड़ कमाए। निवेशकों को फर्जी अलॉटमेंट लेटर थमा दिए। फिर कंपनी ने यह पैसा हड़प लिया।
मान ने लोकसभा में उठाई थी आवाज भगवंत मान पहले संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इस दौरान उन्होंने पर्ल ग्रुप की धोखाधड़ी का मुद्दा संसद में उठाया था। अब ठगी के शिकार लोगों को उम्मीद है कि सीएम बनने के बाद भगवंत मान उनका पैसा वापस दिलाएंगे। पर्ल ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था।